EVM से जनता का भरोसा उठा- जितिन प्रसाद

संक्षेप:

  • जितिन प्रसाद ने कहा- अभी किसी से कोई गठबंधन नहीं
  • ईवीएम के गलत इस्तेमाल का भय
  • कांग्रेस ने किया प्रेम-सद्भाव भरा रोजा इफ्तार

कानपुरः कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को पूर्व विधायक अजय कपूर के न्योते पर रोजा इफ्तार में शामिल होने कानपुर आए। यह शहर में किसी से नहीं छिपा है कि यदि अजय कपूर एक गुट हैं तो दूसरा गुट कौन है। इससे भली-भांति वाकिफ जितिन ने शहर में प्रवेश करते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को फोन किया और उनके लाल बंगला स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। यही नहीं, कार्यकर्ता मोहित मिश्रा ने न्योता दिया तो उनके घर पहुंच गए।

वहां महानगर अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में प्रदेश सचिव कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, जफर शाकिर, ग्रीनबाबू सोनकर आदि भी महानगर इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए पहुंच गए। उन्होंने शहर में पार्टी की स्थिति पर बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि ईवीएम से जनता का भरोसा उठ चुका है, अब सभी चुनाव मतपत्र से हों। मध्यप्रदेश में 60 लाख मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों से ये साफ हो गया है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाए हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों के नतीजों ने बता दिया है कि चुनाव में जिन्ना नहीं, गन्ना चलेगा। सांसद प्रमोद तिवारी का कहना था कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा मोदी हटाओ होगा। अभी किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं हुआ है, बल्कि विपक्ष मिलकर लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है, जनता सब समझ चुकी है। पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह को आशंका है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम का गलत इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक प्लेटफार्म पर है, देश को बांटने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम



कांग्रेस का प्रेम-सद्भाव भरा रोजा इफ्तार

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय कपूर के रोजा इफ्तार में रोजेदारों से बगाही मैदान फुल हो गया। शहरकाजी मौलाना रियाज हशमती ने मगरिब की नमाज पढ़ाई और अमन चैन की दुआ की। इफ्तार में सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles