देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ- रमन सिंह

संक्षेप:

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को बताया नम्वर वन सीएम।
  • योगी ने प्रदेश को हर मोर्चे पर बेहतरीन ढंग से संभाला।
  • विधानसभा चुनाव 2022 में फिर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

कानपुर- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ भाजपा शासित राज्यों बल्कि पूरे देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने चुनौतीपूर्ण प्रदेश को हर मोर्चे पर बेहतरीन ढंग से संभाला है।

निजी यात्रा पर नैमिषारण्य के रास्ते हरदोई आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह पिछले दो दिनों से प्रदेश में हैं।

पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, आम लोगों और मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों का पता चला। जो अनुभव और फीडबैक मिला उससे यह तय है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली थी तो यहां अर्थ व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। कानून व्यवस्था को लेकर अधिक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने विकास, कानून व्यवस्था के मामले पर बेहतरीन कार्य करते हुए सफलता पाई।

उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को प्रमुखता से उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित किया गया और इसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार के चलते कीमत अधिक है, लेकिन जल्द ही इस समस्या पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।

पैगासस मामले पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय व्यवस्था में सुधार के निर्देश देता है। इससे अधिक टिप्पणी इस पर नहीं की जा सकती।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. रमन सिंह कुछ देर तक डाकबंगले में रुकने के बाद अपने पारिवारिक कार्यक्रम के तहत रारा स्थित फार्म हाउस चले गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles