नैनीताल: एकाएक कोहरा छाने से बढ़ी ठंड, 8 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

संक्षेप:

  • एकाएक कोहरा छाने से बढ़ी ठंड
  • 18 डिग्री अधिकतम और 8 डिग्री न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज
  • ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

नैनीताल। सोमवार सुबह से धूप खिलने के कारण नगर में मौसम सामान्य रहा। इसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद धीरे-धीरे तल्लीताल क्षेत्र की पहाड़ियों से उठे कोहरे ने नगर में प्रवेश किया, जिससे एकाएक ठंड बढ़ गई।

नैनीताल में सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम सामान्य बना रहा। इस दौरान गुनगुनी धूप खिली रही। इसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद कोहरा छाने से ठंड बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 137

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 137 हो गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 141 सक्रिय मरीज थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles