नैनीताल: तेंदुए को अपने इतने पास देखकर घबराई महिला, पेड़ से मौत के मुंह में जा गिरी

संक्षेप:

  • तेंदुए को देखकर महिला पेड़ से नीचे खाई में गिरी
  • चारा लाने जंगल गई एक महिला तेंदुए को देख घबरा गई
  • क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है

नैनीताल। जंगल में जाते वक्त बहुत ही सावधान रहना चाहिए क्योंकि आप जानवरों के घर में एंट्री कर रहे होते हैं. लेकिन कई बार क्षेत्र के पास जंगलों को आस पास के निवासी हल्के में ले लेते हैं और लापरवाही कर चूक कर देते हैं, ऐसी ही एक जंगल की घटना सामने आई है नगर के समीप कृष्णापुर क्षेत्र से जहां, पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई एक महिला का सामना तेंदुए से हो गया.
तेंदुए को देखकर घबराहट में आई महिला पेड़ से खाई में गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पूरा मामला

बृहस्पतिवार शाम कृष्णापुर निवासी 22 वर्षीय पूजा देवी चारा लेने जंगल गई थीं। वह पेड़ से पत्ते काट रही थी, तभी उसकी नजर नीचे तेंदुए पर पड़ी तो वह घबरा गई। घबराहट में वह संतुलन खो बैठी और खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण पूजा को चारपाई में रखकर मुख्य मार्ग तक लाए। इसके बादएंबुलेंस की मदद से उसे बीडी पांडे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉ. एस धूलिया ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है।
 
वहीं, तेंदुए की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में जगह जगह घूमकर तेंदुए का पता लगाया जाएगा। तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र के पूर्व सभासद डीएन भट्ट ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया कि बीते कुछ वर्षों से बलियानाला क्षेत्र में लगातार भूस्खलन से मोटर मार्ग टूटा है। उन्होंने क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles