नैनीताल: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला, गैस सिलिंडर लेकर महंगाई का किया विरोध

संक्षेप:

  • कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला
  • गैस सिलिंडर लेकर महंगाई का किया विरोध
  • कोरोना संक्रमण और महंगाई से परेशान हैं जनताा: आर्य

नैनीताल: भीमताल। चुनाव के आते ही कॉन्ग्रेस पार्टियों में जनता के प्रति उदारता बढ़ गई है। जिस कारण पार्टी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर रही है। बृहस्पतिवार को नैनीताल में पूर्व विधायक सरिता आर्य और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क के पास धरना दिया। उन्होंने गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। 

कोरोना संक्रमण और महंगाई से परेशान हैं जनताा: आर्य

हेम आर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण और महंगाई से लोग परेशान है। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, मीना बिष्ट, संजय कुमार, भावना भट्ट, सभासद पुष्कर बोरा आदि मौजूद थे। इधर, भीमताल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


डालाकोटी ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने के बातों से सत्ता में आई थी लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पुष्कर सिंह मेहरा, नीरज कुमार मोनू आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles