प्रियंका गांधी ने वाराणसी में किसान न्याय रैली को किया संबोधित, बोली- मंत्री के बेटे को बचाने में लगी थी पूरी सरकार

संक्षेप:

  • लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कांग्रेस की पहली रैली।
  • प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया करारा हमला।
  • कगा- इस देश में केवल सत्ताधारी और उनके दोस्त सुरक्षित।

वाराणसी- उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस खोई हुई जमीन तलाश में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में रविवार को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान किसान न्याय रैली को संबोधित किया। भाषण से पहले मंच से शुरुआत मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के उद्घोष लगाए गए और कुरान की आयतें भी पढ़ी गईं।

वाराणसी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रियंका गांधी मां कूष्मांडा के दरबार में पहुंची थीं।

कांग्रेस की पहली रैली
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कांग्रेस की यह पहली रैली की। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने जनसभा संबोधित कर हुंकार भी भरी। भाषण की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल की बात करने आई हूं। प्रियंका ने कहा कि बीते वर्षों में जो देखा उसका जिक्र कर रही हूं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पीएम मोदी पर करारा हमला
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।  जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी।  

देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया।

इस देश में केवल सत्ताधारी और उनके दोस्त सुरक्षित
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि इतने दिनों में अबतक 600 किसानों की मौत हुई। अभी भी आंदोलन जारी है क्योंकि किसानों को पता है कि हमारे फसल की कीमत उचित नहीं मिलेगी। उन्हें पता है कि कृषि कानूनों से सबकुछ पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगा। पीएम मोदी जी ने आंदोलन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकी कहा।

इतना ही नहीं, यूपी के सीएम योगी ने किसानों को उपद्रवी कहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जो मनाया जा रहा है वो आजादी हमें किसानों ने दिया है। किसान के बेटों ने दिया है। कहा कि सरकार में न दलित सुरक्षित हैं, न अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, न महिला सुरक्षित हैं, न नौजवान सुरक्षित हैं। इस देश में केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनसे जुड़े लोग और उनके खरबपति मित्र सुरक्षित हैं।

किसानों के आंसू पोछने गई तो रोका गया- प्रियंका
लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं गए। मैंने वहां जाने की कोशिश की तो रोका गया। हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकला। प्रियंका ने तंज कसा कि यूपी पुलिस ने अपराधी को निमंत्रण भेजा बात करने के लिए क्या किसी देश में ऐसा देखा है कि किसी अपराधी को पुलिस निमंत्रण दे। प्रियंका ने कहा कि गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles