वाराणसीः महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर योगी सरकार फेल

संक्षेप:

  • महिलाओं की सुरक्षा पर योगी सरकार विफल
  • NYOOOZ से बातचीत में  वाराणसी महिलाओं ने दिए योगी सरकार को नंबर
  • महिलाओं ने बताया योगी सरकार को फेल

वाराणसीः प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रदेश में योगी युग का आरम्भ हुआ। सीएम योगी के एक के बाद एक फैसले से लोगों की आस जगी की अब प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर आएगी और महिलाओं और बेटियां सुरक्षित होंगी। लेकिन पलट इसके सरकार के तीन महीने के कार्यकाल में प्रदेश में महिलाओं पर ताबड़तोड़ वारदातों से एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम योगी अपने तीन महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हुई है। प्रदेश के सबसे हाईटेक शहर वाराणसी में लड़कियाँ और महिलाएं खुद को कितना महफूज समझती है और वो प्रदेश के योगी सरकार को कितने नंबर देंगे ये जानने के लिए NYOOOZ ने वाराणसी में अलग अलग जगहों पर महिलाओं से कानून व्यवस्था के बारे में बात की। आपको बताते हैं की क्या कहना है काशी की लड़कियों और महिलाओं का। 

वाराणसी के महेशपुर की रहने वाली रचना श्रीवास्तव ने NYOOOZ की टीम से खास बातचीत में बताया की पिछले तीन महीनों में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है वाराणसी में भी पिछले तीन महीनों में महिलाओं के साथ अपराध की तमाम घटनाएं सामने आयी हैं। “मैं स्कूल संचलिका हूँ और मेरे स्कूल में काफी लड़कियाँ पड़ती हैं। जिनकी शिकायत होती है की अक्सर लड़के उन्हें रास्ते में छेड़ते हैं और छीटाकसी करते हैं।  सरकार ने छेड़खानी रोकने के लिए एंटी रोमियो दल बनाया था जिसका आज कहीं अता पता नहीं है। मैं तो योगी सरकार  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दस में से 5 नंबर दूँगी।"

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


शहर के डीएलडब्ल्यू इलाके की रहने वाली निशा बताती हैं की महिला सुरक्षा को लेकर अखिलेश सरकार जैसा ही हाल योगी सरकार में है बल्कि पिछले कुछ महीनों में महिलाओं पर वारदातों में वृद्धि हुई है।  योगी सरकार कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है।  मैं सरकार को सिर्फ 10 में से 4 नंबर ही दूंगी।  

 

योगी सरकार भले ही अपने कामों का डंका पूरे प्रदेश में बजा रही हो, लेकिन इन सब से बातचीत कर सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही  है। महिलाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरुरी है लेकिन अगर महिलाओं की सुरक्षा ही सरकार नहीं कर सकती तो जनता और क्या उम्मीद कर सकती है सरकार से। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles